फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: परीक्षा में विलंब से नाराज चार महाविद्यालयों के छात्रों ने विवि में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सीएसजेएमयू पहुंचे फर्रुखाबाद के चार महाविद्यालयों के छात्र। - फोटो : छात्र
विज्ञापन
कानपुर। बीएएमएस की परीक्षा में हो रहे विलंब से नाराज फर्रुखाबाद के चार महाविद्यालयों के छात्रों ने बुधवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) में प्रदर्शन किया। 2019 बैच के छात्र अंतिम वर्ष की और 2020 बैच के छात्र तृतीय वर्ष की परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


छात्रों ने कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक से भी मुलाकात कर जल्द परीक्षा कराने का अनुरोध किया। फर्रुखाबाद के डॉ. अनार सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक कॉलेज, श्री बाबू सिंह दद्दू जी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस कोर्स संचालित हैं।

विवि आए छात्रों ने बताया कि 2019 बैच का कोर्स 2024 में समाप्त होना था लेकिन अंतिम वर्ष की परीक्षा का शेड्यूल तय नहीं हुआ है। 2020 बैच के छात्र भी तृतीय वर्ष की परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। कुलपति ने छात्रों से वार्ता कर परीक्षा नियंत्रक को जल्द शेड्यूल जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें