फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की छात्राएं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में शनिवार को हुई जनपद स्तरीय डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कॉलेज की छात्राएं उन्नति सिंह पक्ष में और कनिष सिंह विपक्ष में विजेता रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। छात्राओं ने सशक्त तर्क, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और उत्कृष्ट विषय-ज्ञान के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं के परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के प्रेरणादायक वातावरण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें