कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जीवन की समस्याओं का तकनीकी समाधान निकाला। अपने कौशल, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया। मौका था मंगलवार को कोडिंग क्लब ''''''''कोड विद्या'''''''' की ओर से एमएलएच हैक डे के आयोजन का, जिसमें 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने विभिन्न प्रोटोटाइप और नवाचार प्रस्तुत किए। प्रवीण ने पहला, जतिन ने दूसरा और अंकिता शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अवनीत और निश्चल पाल को सर्वश्रेष्ठ दृष्टिकोण के लिए सम्मानित किया गया। संचालन हॉबी क्लब कोऑर्डिनेटर ममता तिवारी, क्लब सलाहकार शिवनीत त्रिपाठी, समर्थ मिश्रा, महासचिव अनन्या शुक्ला, कोषाध्यक्ष संस्कार सचान, क्लब सचिव जतिन गुप्ता और संयुक्त सचिव जानवी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।