फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू के हरदौली स्थित विमला नर्सिंग कालेज में गुरुवार को छात्रों ने गलत प्रवेश को लेकर हंगामा किया। नाराज छात्रों ने गेट पर धरना दिया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के पास नर्सिंग की इंडियन नर्सिंग काउंसिल के तहत सिर्फ 40 सीटें हैं लेकिन 20 स्टेट नर्सिंग काउंसिल की मान्यता वाली हैं जो सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही सरकारी या प्राइवेट काम करने की अनुमति देती हैं।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि हमें बाहर दूसरे राज्यों व देशों में जाकर भी काम करना है। ऐसे में हमारी डिग्री वहां काम नहीं करेगी और हमारा प्रवेश लेने और इतने पैसे खर्च करने का कोई मतलब नहीं रह गया। छात्र आशीष सोनी, विनय, सुधांशु ने बताया कि हमारे साथ धोखा किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराया। निदेशक डॉ. अजय सचान ने अगर छात्रों को कोई समस्या है तो वे हमारे यहां ओपन फोरम में आकर अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें