चारों आरोपियों को दी गई क्लीनचिट
इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को क्लीनचिट दे दी। कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं। चारों आरोपियों को छोड़ दिया गया है। यदि परिजनों के पास हत्या के कोई साक्ष्य हों, तो पुलिस को सौंप सकते हैं।
चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच
प्रकरण में परिजनों ने पनकी रोड चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई पर समय रहते ऋतिक के लापता होने व दोस्तों द्वारा पीटे जाने का फुटेज देने के बाद भी उसे न खोजने का आरोप लगाया था। इसे लेकर परिजनों ने कल्याणपुर थाने में हंगामा किया था।
चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच नहीं हुई है पूरी
डीसीपी वेस्ट विजय ढुल के निर्देश पर चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय को सौंपी थी। एसीपी के अनुसार जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।