फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कम अवधि वाले रोजगारपरक कोर्सों की ओर छात्रों का रुझान ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में इस बार एडमिशन ट्रेंड बदल गया है। छात्रों का रुझान पारंपरिक ब्रांचों के बजाय रोजगारपरक कोर्सों की ओर हो गया है। यही कारण है कि डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग में सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। इसके अलावा लेटरल एंट्री की सीटें भी भर गई हैं।
विज्ञापन



संस्थान में समूह ए, जी और के (लेटरल एंट्री) की 17 ब्रांचों की 1183 सीटें हैं जिनमें अब तक 1104 सीटें भर चुकी हैं। इन कोर्सों की अवधि तीन वर्ष है जबकि ग्रुप जी के कोर्स एक से दो साल के होते हैं। ग्रुप ए की सभी पारंपरिक ब्रांचों जैसे केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और सिविल में 60 से अधिक प्रवेश हुए हैं। 2022 में शुरू हुए डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग कोर्स में इस साल छात्रों ने खासी रुचि दिखाई है। 2022 में 75 सीटों में केवल 22 सीटें भरी थीं जबकि इस साल 74 दाखिले हुए हैं। इसी तरह कंप्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग डिप्लोमा में भी 2022 में 75 सीटों में 13 सीटें भरी थीं जबकि इस साल 63 प्रवेश हो चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन दोनों कोर्सों में अवधि कम और रोजगार की संभावनाएं ज्यादा होने से छात्र आकर्षित हो रहे हैं। संवाद

यह कोर्स हुए बंद



रिटेल मैनेजमेंट, वेब डिजाइनिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी



वर्जन

2022 में शुरू हुए कोर्सों में छात्रों ने बीते वर्षों में बहुत कम रुचि दिखाई। इसमें इंडस्ट्री कनेक्ट और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का अभाव भी रहा। इस बार डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग कोर्स में छात्र का रुझान अधिक है। - मुकेश आनंद, प्रधानाचार्य
विज्ञापन


छह चरण की काउंसलिंग के बाद भरी सीटें



वर्ष डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग कंप्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग डिप्लोमा

2022 22 13

2023 33 26

2024 36 33



2025 74 63



सातवें चरण की चल रही काउंसलिंग



प्रधानाचार्य ने बताया कि सातवें चरण की काउंसलिंग गुरुवार से शुरू होकर आठ सितंबर तक चलेगी। परिणाम नौ सितंबर को आएगा। 10 से 13 सितंबर तक दस्तावेज सत्यापन होगा और 15 सितंबर को सीट अलॉटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें