फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छात्र ने इंस्पेक्टर के नाम लिखा सुसाइड नोट, मुझे और मेरे पिता को वो मार देंगे, इसलिए जान दे रहा हूं

Mon, 01 Feb 2021 01:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विनीत द्विवेदी और शिव तिवारी ने मुझे और मेरे पिता को मारने की धमकी दी है..मेरे पास कॉल रिकॉर्डिंग है..मैं बहुत डरा हुआ हूं..इसलिए जान दे रहा हूं। सीसामऊ थानेदार के नाम ये पत्र लिखकर गांधी नगर निवासी बीए फाइनल ईयर के छात्र गौरव शुक्ला (20) ने शनिवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


उसकी बहन गार्गी ने फंदे से शव को लटकता देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची और रविवार को पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर तफ्तीश कर रही है। गौरव पुरोहित कृपाशंकर शुक्ला का इकलौता बेटा था और नर्वल स्थित एक निजी कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहा था।

सीसामऊ इंस्पेक्टर महेशवीर सिंह ने बताया कि पत्र में लिखा है कि कानपुर देहात पुखरायां निवासी विनीत द्विवेदी और झींझक खम्हैला के शिव तिवारी ने मुझे (गौरव को) और पापा को 25 तारीख को जान से मारने की धमकी दी। तब से उसकी मानसिक हालत खराब है। इसी दहशत से वह खुदकुशी कर रहा हूं। इनको सजा दिलवाना।
विज्ञापन


एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले में एक कॉल रिकॉर्डिग गौरव के फोन से मिली है जिसमें धमकी देने के साक्ष्य मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरव ने धमकी मिलने की बात परिजनों को नहीं बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें