फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के छात्र ने दी संस्थान को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, कॉलेज प्रशासन के उड़े होश

Sun, 26 May 2019 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

कानपुर स्थित एक इंजीनियरिंग संस्थान के छात्र ने इंस्टीट्यूट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दे डाली। देश के बाहर नौकरी न लगने पर छात्र ने इंस्टीट्यूट प्रबंधन से अपने दस्तावेज और मार्कशीट मांगी है। उसने दो बार इंस्टीट्यूट को उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी है।

विज्ञापन


इससे इंस्टीट्यूट प्रबंधन भयभीत है। एसएसपी ने महाराजपुर एसओ को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बिहार सीवान के महमूदपुर बड़हरिया के हबीबपुर गांव निवासी पुनीत कुमार शर्मा कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक कर रहा है। वह अंतिम वर्ष का छात्र है।

कैम्पस प्लेसमेंट में उसकी कई कंपनियों में नौकरी लग चुकी है पर वह कम वेतन होने की वजह से जॉब करने नहीं गया। वह इंस्टीट्यूट प्रबंधन से बार-बार देश के बाहर अच्छे पैसे पर नौकरी लगाने की बात कर रहा है। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना।
विज्ञापन


आखिरकार उसने इंस्टीट्यूट प्रबंधन से मार्कशीट और अन्य दस्तावेज मांगे। जब उसको दस्तावेज नहीं मिले तो उसने निदेशक, प्रबंधतंत्र और कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया। 7 अप्रैल और 21 मई को ईमेल के जरिए पुनीत ने इंस्टीट्यूट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें