कानपुर के कल्याणपुर में दादा-दादी संग रहकर पीसीएस की तैयारी कर रहे राहुल (22) ने फांसी लगा ली। सोमवार सुबह दादी कमरे में पहुंची तो उसे फंदे से लटका पाया। मिर्जापुर (कल्याणपुर) निवासी राजकुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
पत्नी अनुपमा और बेटी सपना उनके साथ दिल्ली में रह रही हैं। इकलौता बेटा राहुल दादा रामचरन और दादी नन्ही के साथ रहता था। राजकुमार के मुताबिक राहुल दो साल से काकादेव में पीसीएस की कोचिंग कर रहा था।
जेब खर्च के लिए वह स्विगी में डिलेवरी ब्वॉय का काम करता था। थाना प्रभारी अश्विनी पांडे का कहना है कि युवक के खुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चल सका है। राहुल के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।