फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशः शिक्षक की पिटाई से छात्र का पैर टूटा, मौत

Sat, 20 Oct 2018 11:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक निजी स्कूल के एक शिक्षक की पिटाई से जख्मी कक्षा तीन के छात्र की शुक्रवार दोपहर घर पर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक की पिटाई से छात्र के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई थी और शरीर में भी कई चोटें थीं। छात्र के चाचा ने चिल्ला थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



चिल्ला थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी वसीम अहमद का 11 वर्षीय पुत्र अरबाज गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। अरबाज के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। छात्र के चाचा अकबर अली ने बताया कि 16 अक्तूबर को अरबाज स्कूल से जब घर लौटा तो वह लंगड़ाकर चल रहा था। पूछने पर बताया था कि उसको स्कूल के एक टीचर ने पीटा है। अकबर ने बताया कि इस पर घर के लोग स्कूल गए और शिक्षक को उलाहना दिया। इसपर शिक्षक ने उल्टे धमकी भरे अंदाज में बात की।

घर पर दो दिन बाद अरबाज की तबीयत जब ज्यादा खराब हुई तो बृहस्पतिवार को उसे जिला अस्पताल में दिखाया गया। यहां से रेफर करने पर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए, जहां पर टूटे पैर पर प्लास्टर चढ़वाया। इसके बाद घर ले आए थे। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अरबाज की मौत की सूचना पर थाना पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसओ राकेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें