फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार बाइक सवार छात्र डिवाइडर से टकराया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां में शनिवार की सुबह बाइक डिवाइडर से टकरा जाने से बाइक चला रहे इंजीनियरिंग के छात्र बाबूपुरवा के अजीतगंज कॉलोनी निवासी वकील अहमद के बेटे अरहम अंसारी (20) की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि सिर पर पहना हेलमेट दूर जाकर टूट गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना कर शव पोस्टमॉर्टम भेज दिया। अहिरवां चौकी प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि छात्र रूमा स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता था। शनिवार की सुबह बाइक से कॉलेज जाते वक्त हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। वहीं, परिजनों ने हादसे के बाद कोई जानकारी देने से मना कर दिया। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव लेकर चले गए। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें