कानपुर। काकादेव, शारदानगर के डिवाइन होम्स प्लैट निवासी बुजुर्ग पीएस बाजपेई ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि नौ अक्तूबर की रात 8:45 बजे वह दीपिका टेलर की दुकान से कपड़े लेने गए थे। वहां से निकलकर कुछ दूर चलने पर किसी अज्ञात ने पीछे से हमला कर दिया। इससे सड़क पर गिर पड़े। बदमाश जेब में रखे नौ हजार रुपये और मोबाइल लूटकर भाग निकला। चोट लगने के कारण वह आरोपी को देख नहीं सके। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि लूट हुई है। जल्द बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)