जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर आईआईटी कानपुर के छात्र द्वारा किए गए भड़काऊ और देशविरोधी फेसबुक पोस्ट के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। पोस्ट करने वाला छात्र संस्थान के हॉस्टल-11 का प्रेसिडेंट निकला। अन्य छात्रों ने उसे पद से हटाने की मांग की है।
पोस्ट वायरल होते ही पूरे कैंपस में छात्र के खिलाफ पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। इसमें कहा गया है कि ऐसे लोगों को देश में एक इंच जगह नहीं देनी चाहिए। पोस्टर में लिखा गया है कि पहले ही साबित कर चुके हो कि तुम प्रेसिडेंटशिप के लायक नहीं हो।