फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्र नेता का दावा, शिक्षकों ने की थी रेकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर थाने में शुक्रवार देर रात एमपीजीआई के शिक्षक की तहरीर पर छात्र नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें छात्र नेता अभिजीत राय ने अपने और साथियों पर दर्ज मुकदमे को फर्जी बताया। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में छात्र नेता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले कुछ शिक्षकों द्वारा छात्रों संग मारपीट की गई थी। इसे लेकर बिठूर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। सोमवार को प्रस्तावित बैठक को लेकर वह छात्रों संग चर्चा कर रहे थे। तब एमपीजीआई के कुछ शिक्षक अन्य साथियों के साथ उनकी और छात्रों की रेकी कर रहे थे। कुछ छात्रों ने शिक्षकों को पहचान लिया तो वे मौके से भागने लगे जिसका वीडियो उनके पास मौजूद है। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। छात्र नेता का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की लेकिन उनके खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर ली। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें