फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जल निगम ने बड़ा चौराहा में क्षतिग्रस्त किया दो करोड़ का बस शेल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जल निगम ने बड़ा चौराहा में दो करोड़ का बना बस शेल्टर क्षतिग्रस्त कर दिया। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) ने जल निगम (नगरीय) से इस पर ऐतराज करते हुए मरम्मत कराने के लिए कहा है। केएससीएल ने दो साल पहले बड़ा चौराहा में डफरिन अस्पताल के बाहर दो मंजिला एसी बस शेल्टर बनवाया था। जल निगम (नगरीय) के ठेकेदार ने पांच फरवरी को देर रात बड़ा चौराहा से उर्सला की तरफ पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदाई करते समय इस शेल्टर में बाहर की तरफ लगे ग्रेनाइट पत्थर तोड़ दिए। इस पर केएससीएल ने उन्हें चेताया, पर मनमानी पर उतारू ठेकेदार ने छह फरवरी को देर रात इस शेल्टर के आगे के शेष हिस्से के भी ग्रेनाइट और स्टील की रेलिंग तोड़ दी।
विज्ञापन






ब्रह्मनगर चौराहे से भदौरिया चौराहे तक हटाया अतिक्रमण
नगर निगम जोन - 4 के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को ब्रह्मनगर चौराहे से भदौरिया चौराहे तक स्थायी, अस्थायी अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें