चुनाव प्रचार करते छात्र (फाइल फाेटाे)
कानपुर यूनिवर्सिटी के बीएनडी कालेज में अाखिरकार छात्रसंघ चुनाव रद्द ही हाे गया। हार्ईकाेर्ट के अादेश का हवाला देते हुए कालेज प्रशासन ने चुनाव कराने काे लेकर अपने पूर्व के फैसले काे बदल दिया है। इसके पहले गुरुवार काे डीएम ने भी कालेज के प्रिंसिपल काे चुनाव कराने पर कड़ी चेतावनी दी थी। उन्हाेंने चुनाव में पुलिस बल भी देने से साफ इंकार कर दिया था अाैर तीन दिनाें में जवाब भी मांगा था। इससे गुस्साए प्रिंसिपल ने शुक्रवार काे डीएम से खुद काे जान का खतरा बताते हुए काेतवाली में तहरीर देकर डीएम के खिलाफ शिकायत की थी।