फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से छात्र की मौत, साइकिल से दूसरे मकान जाते समय हुआ हादसा, परिजन बेहाल

Mon, 25 Dec 2023 05:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने कब्जे में ले ली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरकुलर रोड पर एआरटीओ चौराहा के पास साइकिल सवार छात्र को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोमिनाबाद निवासी हसमत का पुत्र मोहम्मद अमल (18) शहर के ही रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में कक्षा दस का छात्र था। उसका एक मकान धन्नूपुरवा में भी है। इस मकान में उसके मवेशी बांधे जाते हैं।
सोमवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे वह साइकिल से धन्नूपुरवा जा रहा था।  एआरटीओ चौराहा के पास बोरा लदी ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दी। घटना में अमल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल बोले- तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी
जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।  मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने कब्जे में ले ली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें