घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मार्ग जाम कर दिया। घटनास्थल पर पंहुचे एसडीएम अजीत जयसवाल, सीओ विक्रमाजीत सिंह और कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने चालक को हिरासत में लिया। साथ ही परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया। अधिकारियों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।