फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता छात्र का शव बंबे में मिलने से मचा हड़कंप, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 28 May 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मृतक मुस्की की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया के अजीतमल में दो दिन से लापता छात्र का शव मंगलवार सुबह गांव के बंबे में उतराता मिला। गांववालों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने पुलिस से हत्या की आशंका जताई है, हालांकि समाचार भेजे जाने तक किसी के भी खिलाफ कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।  

विज्ञापन


कोतवाली के अनंतराम चौकी क्षेत्र के सोनासी गांव निवासी बृजकिशोर उर्फ मुस्की (14) पुत्र फूल सिंह पाल शिव विद्यामंदिर पब्लिक स्कूल अनंतराम का कक्षा आठ का छात्र था। रविवार सुबह वह घर से बाजार करने के लिए निकला था। शाम पांच बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

 

विज्ञापन

कोतवाल बोले, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सोमवार को पिता ने किशोर के गुम होने की सूचना चौकी पुलिस को दी थी। मंगलवार सुबह बृजकिशोर का शव गांव के उत्तर दिशा की ओर स्थित बंबे में उतराता हुआ पाया गया। शव को ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को बताया।। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव को बंबे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरे मामले में पिता फूल सिंह पाल ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि अभी तक किसी के भी खिलाफ तहरीर नहीं दी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल पाएगा। परिजनों की ओर से अब तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें