औरैया के अजीतमल में दो दिन से लापता छात्र का शव मंगलवार सुबह गांव के बंबे में उतराता मिला। गांववालों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने पुलिस से हत्या की आशंका जताई है, हालांकि समाचार भेजे जाने तक किसी के भी खिलाफ कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
कोतवाली के अनंतराम चौकी क्षेत्र के सोनासी गांव निवासी बृजकिशोर उर्फ मुस्की (14) पुत्र फूल सिंह पाल शिव विद्यामंदिर पब्लिक स्कूल अनंतराम का कक्षा आठ का छात्र था। रविवार सुबह वह घर से बाजार करने के लिए निकला था। शाम पांच बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।