फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्र आवंटन की फीडिंग पूरी, बोर्ड से जारी होगी अंतिम सूची

Thu, 18 Dec 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति ने 83 केंद्रों का अनुमोदन भेजा है। मंगलवार देर रात तक छात्र आवंटन की फीडिंग भी पूरी हो गई। अब बोर्ड से केंद्रों की अंतिम सूची 20 दिसंबर या उसके बाद आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में कुल 48291 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बीते साल से करीब दो हजार विद्यार्थी इसबार कम हैं। ऑनलाइन आधार पर बोर्ड ने 79 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए थे। इस पर 4 दिसंबर तक कुल 121 आपत्तियां दर्ज हुई। इसमें 11 विद्यालयों ने परीक्षा कराने से हाथ खींच लिए। वहीं 44 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रस्तावेदन दिया था। 11 दिसंबर को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई।
इसमें प्रस्तावित सूची में दर्ज 11 विद्यालयों की जगह नए विद्यालयों का चयन किया गया। चार अन्य विद्यालय भी केंद्र सूची में शामिल किए गए। इस पर कुल 83 परीक्षा केंद्रों का अनुमोदन जिला स्तरीय समिति ने किया। बोर्ड के पोर्टल पर अनुमोदित केंद्रों की फीडिंग अगले दिन करा दी गई। इधर बढ़ाए गए केंद्रों के अनुसार छात्र आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार देर रात तक चली। डीआईओएस बृजभूषण चौधरी ने बताया कि अनुमोदित केंद्रवार छात्र आवंटन की फीडिंग पोर्टल पर करा दी गई है। अब बोर्ड अंतिम सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें