फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेतों से उठाई जाएगी पराली, जलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 11 Nov 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पराली जलाने से रोकने के लिए जिलाधिकारी आलोक सिंह ने कड़े निर्देश दिए हैं। अधिकारी गांव गांव पहुंच कर किसानों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही पराली जलाने पर खेत से पराली उठाकर गोशाला भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को समीक्षा की। जिसमें कहा कि सख्ती के चलते पराली जलने की घटनाआें पर अंकुश लगा है। जिला प्रशासन लगातार ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर प्रयासरत है कि जनपद में पराली जलाने की घटनाएं घटित न हो। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार एवं खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पराली जलाने के संबंध में घटनाओं पर नजर रखने के कड़े निर्देश दिए। निर्देश किए जो किसान पराली जलाते पाए जाएं उनके खेतों की पराली जप्त कर गोशाला भेजी जाए। अब तक कुल 602 कुंतल पराली कृषकों द्वारा गोशाला के लिए दान भी की गई है। कहा कि जिस क्षेत्र में पराली जलने की घटनाएं पाई गई उस क्षेत्र के संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर कृषि विभाग के साथ ब्लॉक व तहसील के अधिकारी गांव गांव जाकर लोगों को पराली जलाने से रोकने व बिना एसएमएस लगी कंबाइन मशीन से कटाई न करने को लेकर जागरूक कर रहे हैं। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, उप निदेशक कृषि राम बचन राम समेत अन्य विभागीय अधिकारी कई गांवों में पहुंचे। किसानों के साथ गोष्ठी कर पराली न जलाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें