एनपीएस से जुड़े 119 परिवारों को पेंशन
ऐसे भी पेंशन धारक हैं, जो एनपीएस से जुड़े रहे हैं। सेवाकाल के दौरान उनके निधन पर उनके आश्रितों को पेंशन मिल रही है। इसमें 79 सिविल सेवा से, 27 बेसिक शिक्षा विभाग के, 13 माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े हैं।
12 पूर्व विधायक, नौ स्वतंत्रता सेनानी आश्रित भी पा रहे पेंशन
जिले में ऐसे 12 पूर्व विधायक हैं, जिन्हें शासन से पेंशन मिल रही है। उनका ताल्लुक औरैया जिले से ही है। वह कभी न कभी विधान सभा या विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। इसी तरह स्वतंत्रता संग्राम के नौ सेनानियों की पत्नियों को भी पेंशन की सुविधा मिल रही है।
इस तरह दौड़ से बचें बुजुर्ग
बुजुर्ग या उनके आश्रितों को पेंशन जारी रखने के लिए जिला कोषागार का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। शासन की ओर से इसके लिए ऑनलाइन सत्यापन की सुविधा उपलब्ध है। वह अपने घर के आसपास के किसी भी जनसुविधा केंद्र से अपना जीवन प्रमाण पत्र सत्यापित करवा सकते हैं। रिपोर्ट सीधे जिला कोषागार कार्यालय तक पहुंचेगी। इसके लिए उन्हें jeevanpraman.gov.in वेबसाइट पर जाकर जानकारी देनी होगी।
पेंशन धारकों के सत्यापन में कोई परेशानी न हो, इसके लिए कार्यालय में अलग-अलग पटल पर काम हो रहा है। विभाग की ओर से ऑनलाइन की सुविधा उपलब्ध है। पेंशनर उसकी सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यहां पंजीकृत नौ हजार पेंशनर में से 30 फीसदी पेंशनर ऑनलाइन ही आवेदन करते हैं। इससे उनकी दौड़ बचती है। -अजय तिवारी, सहायक कोषाधिकारी औरैया