सपा नेता महताब अालम का निर्माणाधीन छह मंजिला अपार्टमेंट ढहा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जाजमऊ में सपा नेता महताब अालम का निर्माणाधीन छह मंजिला अपार्टमेंट बुधवार दोपहर धराशायी हाे गया था। देर रात तक चले रेस्क्यु ऑपरेशन में एनडीआरएफ की टीम ने 7 मजदूरों की लाशें बाहर निकाल ली हैं। अभी भी मलबे से आवाजें आ रही हैं।
बिल्डिंग के अंदर बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के मजदूर अाैर उनका परिवार रहता था अाैर वहीं काम भी करता था। घटना के बाद माैके पर सेना अाैर पुलिस ने माेर्चा संभालते हुए अंदर फंसे लाेगाें काे निकालना शुरू कर दिया है। सूचना के मुताबिक अभी भी पचास से अधिक लाेगाें के अंदर फंसे हाेने की संभावना है। मलबे के अंदर से अभी भी कुछ आवाजें आ रही हैं लेकिन स्लैब को तोड़ना मुश्किल हो रहा है। सभी मजदूरों के 16 बच्चे मलबे में दबे हुए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि एक मजदूर के परिवार में 3-5 बच्चे हैं। जिला प्रशासन के अलावा समाजसेवी संगठन के लोग भी मदद को आगे आए हैं। अब तक केवल 2 लाशों की पहचान हो पाई है बाकी 5 शव अज्ञात हैं। 27 से ज्यादा घायल मजदूरों को कांशीराम ट्रामा सेंटर और हैलट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा है।