फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंकों में आज-कल फिर रहेगी हड़ताल, ट्रांजेक्शन से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

Tue, 08 Jan 2019 11:48 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
मंगलवार और बुधवार को बैंकों में हड़ताल रहेगी। इससे कानपुर में करोड़ों रुपये की क्लियरिंग नहीं हो सकेगी। सभी के कार्य प्रभावित होंगे। चेक और ड्राफ्ट के अलावा रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) के जरिये  होने वाले भुगतान फंसेंगे।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम के दोनों बड़े गेटवे बंद होने से बैंकिंग उद्योग पर असर पड़ेगा। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव सुधीर सोनकर ने बताया कि विभिन्न सरकारी संगठनों की मांग पर हड़ताल की जा रही है। संगठन के संयुक्त मंत्री संजय त्रिवेदी ने बताया कि अखिल भारतीय श्रम संगठनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने जा रही है।
विज्ञापन

डेमो पिक
हड़ताल में तीन बड़े बैंकिंग संगठन, ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन, बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन हैं। बड़े संस्थानों के समर्थन से हड़ताल को मजबूती मिली है। हालांकि इस हड़ताल में प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी अधिकारी शामिल नहीं हैं। सभी प्राइवेट बैंकों में रोज की तरह काम होगा।

दो दिन ही खुलेंगे बैंक
आठ और नौ जनवरी को हड़ताल के बाद 10 और 11 तारीख को बैंक खुलेंगे। इसके बाद फिर दो दिन काम नहीं होगा। 12 जनवरी को माह का दूसरा शनिवार है और 13 को रविवार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें