साथ ही लोगों से अपील कर हिदायत दी गई है कि वह श्रद्धालुओं को लेकर ट्रैक्टर से न चलें। इसका असर भी दिखा है, जो नहीं मानेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि कानपुर के भीतरगांव में हुए हादसे में हुई 26 लोगों के मौत के बाद प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
कई किलोमीटर पैदल चले श्रद्धालु
शहर से काली मंदिर खोजाफूल में झंडा चढ़ाने निकले मुकेश, राजू, सोनू आदि ने बताया कि सख्ती के चलते वह औरैया से खोजाफूल तक करीब 10 किलो मीटर पैदल जा रहे हैं।
वहीं इसी तरह का नजारा मां मंगलाकाली, महामाई दिबियापुर को जाने वाले श्रद्धालु भी पैदल व साइकिलों का इस्तेमाल कर झंडा चढ़ाने के लिए पहुंचे। कुछ इसे सही पहल बताया तो कुछ ने त्योहार पर सरकार द्वारा कुछ नियम शर्तो के साथ छूट दिए जाने की बात कही।