फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: भाई की हो चुकी थी मौत, भाभी के साथ देवर करता रहा कुकृत्य, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Oct 2022 05:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

अयाना थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ देवर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर महिला ने देवर पर दुष्कर्म और ससुरालियों पर प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने और ससुरालियों पर प्रताडि़त कर घर से निकाले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोर्ट के आदेश पर अयाना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसके पति की वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी।

विज्ञापन

पति की मौत के कुछ महीनों बाद देवर अजय ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत ससुरालीजनों से करने पर सभी देवर की पक्ष लेने लगे। उसने 12 जून 2021 को अयाना थाना की महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करने लगे और उसे व उसके बच्चों को खाना देना भी बंद कर दिया। आरोप है कि 30 मई को सास रामदेवी, ससुर लालमन, देवर अजय, अमित व अमित की पत्नी रोशनी ने उसके साथ मारपीट की और जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन में हिस्सा न देने व वापस घर लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत अयाना थाने, पुलिस अधीक्षक से की। कार्रवाई न होने पर उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें