फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिवाली पर रास्ते रोशन, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए भवन

Sat, 07 Nov 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। दिवाली पर जनपद में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में रंग-बिरंगी लाइटों से भवन जगमग हो गए हैं। वहीं लाइटें लगने से रास्ते रोशन हैं। अकबरपुर नगर में करीब 17 लाख रुपये खर्च कर छह सौ तिरंगा लाइटें लगवाई गई हैं। वहीं एलईडी लाइटें लगवाकर 90 डार्क स्पॉट रोशन किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अकबरपुर नगर में प्रमुख बाजारों, चौराहों, मार्गों व शासकीय भवनों पर आकर्षक झालरों की सजावट की गई है। परी चौक, नमस्ते चौराहा का सुंदरीकरण किया गया है। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि दिवाली पर नगर को सजाने के लिए तिरंगा लाइटों में विस्तार किया गया। जबकि विस्तारित क्षेत्र में प्रमुख चौराहा आदि के 90 डार्क स्पॉट को एलईडी लाइटें लगाकर रोशन किया गया है।
इसी प्रकार अन्य नगरीय क्षेत्रों में भी शासकीय भवनों की झालरों से सजावट की गई है। रूरा में रेलवे ओवर ब्रिज पर लगी तिरंगा लाइटें व रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से जगमगाए भवनों की छटा आकर्षक लग रही है। इसी प्रकार झींझक, शिवली, रसूलाबाद, पुखरायां, सिकंदरा में भी तिरंगा लाइटों संग झालरों से रोशनी की गई है। अमरौधा संवाद के अनुसार नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कई जगहों पर तिरंगा लाइटें लगवाई गई हैं।
विज्ञापन

रंग-बिरंगी लाइटों से नगर सुंदर लग रहा है। अजय गुप्ता, नमन, विकास पोरवाल, अमन शर्मा आदि ने बताया कि रास्तों के किनारे पोलों पर लगाई गई तिरंगा लाइटें आकर्षक लग रही हैं। कालेश्वर मंदिर की ओर जाने वाली सड़क भी तिरंगा लाइट से रोशन है। शिवाला मंदिर के पास पटेल नगर, कालोनी रोड़ जुलैठी में भी तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं। ईओ नीति त्रिपाठी ने बताया कि दिवाली पर नगर को सुंदर बनाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें