फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर में लावारिस कुत्तों ने बीबीए छात्रा पर बोला हमला, गले और नाक पर काटा; लगे 17 टांके

Sat, 23 Aug 2025 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

लावारिस कुत्तों ने एक बीबीए की छात्रा वैष्णवी साहू (21) पर हमला कर दिया। इस दौरान वैष्णवी के गले और नाक को बुरी तरह से काट लिया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और डंडा लेकर कुत्तों को भगाया।
विज्ञापन
Dog attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में इन दिनों लावारिस कुत्तों का खौफ है। रात तो छोड़ो अब यह दिन में भी लोगों को अपना शिकार बना रहे। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला चकेरी थानाक्षेत्र के श्याम नगर में हुआ। यहां लावारिस कुत्तों ने एक बीबीए की छात्रा वैष्णवी साहू (21) पर हमला कर दिया। इस दौरान वैष्णवी के गले और नाक को बुरी तरह से काट लिया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और डंडा लेकर कुत्तों को भगाया। वैष्णवी के 17 टांके लगे हैं। निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें