फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैडमिंटन में ऑक्सफोर्ड, दून इंटरनेशनल, स्कॉलर मिशन और एलेन हाउस स्कूल जीते

विज्ञापन
बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। केएसएस इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट जोन बी शुक्रवार को मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित सीएचएस गुरुकुलम स्कूल में हुआ। इसमें बालिका वर्ग में 19 और बालक वर्ग में 21 विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, स्कॉलर मिशन स्कूल और एलेन हाउस ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन


बालिका एकल वर्ग में ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल ने एलेन हाउस स्कूल पनकी को 15-6 से और दून इंटरनेशनल स्कूल ने श्रीराम एजुकेशन सेंटर को 15-7 से हराया। बालक वर्ग में स्कॉलर मिशन स्कूल ने मनवर्धन पब्लिक स्कूल को 21-6 से और एलेन हाउस पब्लिक स्कूल ने सेंट जोसेफ स्कूल को 21-20 से पराजित किया।

इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि कानपुर जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव डीपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर सीएचएस गुरुकुलम स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति विज, सीएचएस एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्य गीता यादव, सपना चौहान, सुशील प्रजापति, आशीष गौड़, अंशिका मिश्रा, अमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें