फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्टेट हाईवे पर आवारा मवेशियों का कब्जा; बीच सड़क पर डेरा डाले पशु बने वाहन चालकों की मुसीबत

Tue, 01 Sep 2026 04:19 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: मंधना-गंगा बैराज स्टेट हाईवे पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। गंभीरपुर गांव के पास हाईवे पर एक दर्जन से अधिक आवारा मवेशी सड़क पर बैठे नजर आए।
विज्ञापन
मंधना-गंगा बैराज स्टेट हाईवे पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचानक मवेशियों के सामने आ जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंधना गंगा बैराज पर आवारा पशुओं को हाईवे पर पहुंचने से रोकने के लिए जगह-जगह लोहे के गार्डर लगाए गए थे, लेकिन अब कई स्थानों से ये गार्डर गायब हो चुके हैं। इसके चलते आवारा पशु आसानी से हाईवे तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के बीच मवेशियों के सड़क पर बैठने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। वाहन चालक अचानक सड़क पर बैठे पशुओं को देखकर ब्रेक लगाने या दिशा बदलने को मजबूर होते हैं। स्थानीय लोगों ने हाईवे से आवारा पशुओं को हटाने और गायब हुए लोहे के गार्डर दोबारा लगवाने की मांग की है।



http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें