फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चौक सर्राफा में बेजुबानों की मौत पर हंगामा, पांच कुत्तों के बाद नंदी की भी मौत, फॉरेंसिक टीम पहुंची

Fri, 31 Jul 2026 11:22 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: चौक सर्राफा के धोबी मोहाल क्षेत्र में बेजुबान जानवरों की लगातार हो रही मौतों से लोगों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को संदिग्ध रूप से जहरीला पदार्थ खाने से पांच कुत्तों की मौत के बाद शुक्रवार को उसी स्थान पर एक नंदी भी मृत मिला।
विज्ञापन
बेजुबानों की मौत पर हंगामा चौक में मजूद पुलिसबल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के चौक सर्राफा स्थित धोबी मोहाल इलाके में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा बेजुबान जानवरों को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते कल संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से एक साथ पांच कुत्तों की मौत हो गई थी, जिसके बाद शुक्रवार को उसी जगह पर एक सांड ने भी तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। लगातार हो रही बेजुबानों की मौत से स्थानीय निवासियों और पशु प्रेमियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन दोहराई गई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौक सर्राफा के धोबी मोहाल इलाके में बीते गुरुवार को अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने से पांच कुत्तों की अचानक मौत हो गई थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा ही था कि शुक्रवार को उसी स्थान पर एक नंदी की भी जहरीला पदार्थ खाने से तड़पकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी सिरफिरे या अराजक तत्व द्वारा जानबूझकर खाने-पीने की चीजों में जहरीला पदार्थ मिलाकर बेजुबानों को दिया जा रहा है।

लोगों का फूटा गुस्सा, की पोस्टमार्टम की मांग

लगातार दूसरे दिन नंदी की मौत की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पशु प्रेमियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बेजुबानों की इस तरह हो रही निर्मम मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी करने और मृत जानवरों के पोस्टमार्टम कराए जाने की पुरजोर मांग की।

विज्ञापन





फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सैंपल, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मामले की संवेदनशीलता और साजिश की आशंका को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें