फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुआल में लगी आग, बची गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बा क्षेत्र के गांव नगला मोहन में खेत में पड़े पुआल में आग लग गई। ग्रामीणों व दमकल कर्मियों की तत्परता से आसपास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बचा ली गई।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 12 बजे गांव नगला मोहन निवासी लक्ष्मण सिंह के खेत में रखे पुआल में आग लग गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर दमकल टीम भी पहुंची। इससे आग फैल न सकी और करीब पचास बीघा गेहूं की पकी फसल आग से बच गई। किसानों के मुताबिक खेत के पास ही किसी ने होरा भूनने के लिए आग जलाई थी। इसी की चिंगारी से पुआल जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें