Orai News: इंदिरा नगर में तेज आंधी के कारण एक टीन शेड उड़कर छत पर गिर गया, जिससे एक परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उरई शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी उमा देवी के परिवार पर रात आए तूफान ने कहर बरपाया। छत पर सो रहे परिवार पर तेज हवा से उड़कर तीन शेड आ गिरे। हादसे में उमा देवी के पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी है। उमा देवी हादसे में बाल-बाल बची। रात के तूफान ने कई जगह नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।