फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से आफत, पानी से राहत

Thu, 26 May 2016 01:19 AM IST
AMARUJALA BEARO
विज्ञापन
नौबस्ता सब स्टेशन पर लोगों ने सीढ़ी पकड़कर नारेबाजी कर नाराजगी जताई।  - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। सोमवार रात को आंधी-बारिश से 48 घंटे तक ध्वस्त रही बिजली के धीमे धीमे पटरी पर आ ही रही थी  कि बुधवार रात फिर से आए आंधी पानी ने सप्लाई पर ब्रेक लगा दिया। जहां एक ओर आंधी आफत बनी वहीं पानी से पारा गिर गया। 
विज्ञापन

बुधवार को 80 प्रतिशत इलाकों में रात आठ बजे तक सामान्य हुई बिजली आंधी के बाद बंद कर दी गई। लक्ष्मीरतन कालोनी में आंधी से एक पेड़ मकान पर गिर गया। बारिश से कई जगह फाल्ट हो गए। एहतियात के तौर पर रात करीब नौ बजे शहर के बिजली सभी सबस्टेशनों को बंद कर दिया गया।  उधर, बिठूर, नौबस्ता, निराला नगर, बारादेवी, झाड़ीबाबा पड़ाव, शास्त्री नगर, दयानंद विहार, इंदिरा नगर और रिंग रोड के मवैया गांव में 48 घंटे बाद बुधवार रात तक फॉल्ट नहीं बन सके। यहां गुरुवार को बिजली आएगी।
बुधवार रात को आई आंधी से जाजमऊ का पोखरपुुर सबस्टेशन ट्रिप हो गया। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। शहर के लगभग सभी केस्को डिवीजन में रात आठ बजे तक बिजली सामान्य हुई लेकिन लोकल फॉल्ट से बिजली कई मोहल्लों में नहीं आ सकी। दामोदर नगर, इस्पात नगर, डबल पुलिया, मदारपुर, श्याम नगर फीडर को दोपहर 12 बजे चालू किया गया लेकिन पांच मिनट बाद फिर ट्रिप होने से इलाके की बिजली गुल हो गई। 
विज्ञापन

बुधवार शाम को किदवई नगर में पांच एलटी और तीन एचटी लाइन के खंभे टेढ़े होने से बिजली काट दी गई। इससे पूरे किदवई नगर की बिजली बंद रही। शाम छह बजे बिजली आने के पांच मिनट बाद बाबूपुरवा में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। दो घंटे बाद ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया गया। पांडू नगर और मॉडल टाउन की बिजली बुधवार सुबह 8:45 बजे और शिवाजी नगर में दोपहर पौने दो बजे बिजली आई। पनकी रतनपुर में दो फेज नहीं आ रहे थे। दोपहर बाद लाइन चालू हो सकी। श्याम नगर में लाइन टूटने से सुबह सात बजे की गई बिजली दोपहर 12 बजे आई और एक घंटे बाद फिर गुल हो गई। वरुण विहार, बर्रा गांव, कैंट में बिजली चली गई। सुजातगंज, श्याम नगर, दबौली, गुजैनी समेत साउथ के कुछ इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या हो गई। यहां देर रात तक काम पूरा होगा।
क्षेत्रीय चक्रवात से फिर आंधी-पानी
28 और 29 मई को मौसम फिर खराब होने की संभावना
क्षेत्रीय चक्रवात के कारण बुधवार को सुबह से छुटपुट बिगड़े मौसम ने देर रात आंधी और तेज गरज-चमक के साथ खूब पानी बरसाया। आंधी की रफ्तार तकरीबन 40 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। बारिश भी 8 मिलीमीटर के करीब हुई। मौसम विज्ञानी संभावना जता रहे हैं कि इस हफ्ते मौसम ऐसा ही बना रहेगा। धूप छांव के बीच तेज हवाएं चलती रहेंगी। सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि 28 और 29 मई को मौसम फिर से खराब होने की संभावना है। बिजली और गरज के साथ आंधी-तूफान जैसी तेज हवाएं चलेंगी। बारिश भी होगी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें