कांवरियों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया
यूपी के हरदोई जिले में कांवर भरने फर्रुखाबाद के लिए निकले ट्रैक्टर-ट्राली सवार कांवरियों पर शनिवार रात कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों का भी प्रयोग किया, जिससे चार कांवरिए घायल हो गए। घटना की सूचना पर एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवरियों को अपनी देखरेख में गांव के बाहर निकाला। पुलिस ने कांवरियों की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चारों गांव से फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
मामला मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम जमुरा का है। थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी राकेश, बलवीर, हरीशंकर और रईस के नेतृत्व में एक ट्रैक्टर में दो ट्राली लगाकर लगभग 25 महिलाएं और 40 पुरुष कांवर भरने के लिए फर्रुखाबाद जिले के पांचाल घाट के लिए रवाना हुए थे।