फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, सी-7 कोच का शीशा टूटा, यात्रियों में अफरातफरी

Tue, 02 Apr 2024 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अराजक तत्वों ने नई दिल्ली से कानपुर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शताब्दी एक्सप्रेस में महिला अधिकारी से हुई लूट के मामले से अभी पर्दा भी नहीं उठा था कि मंगलवार को एक और घटना हो गई। अराजक तत्वों ने नई दिल्ली से कानपुर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर चला दिए। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पथराव से सी-7 कोच का शीशा टूट गया है। कोच कंडक्टर ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी है। आरपीएफ और जीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन


शताब्दी एक्सप्रेस 12034 मंगलवार की दोपहर 3.50 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई। ट्रेन चार बजकर 20 मिनट में गाजियाबाद पहुंची। यहां पांच मिनट का हॉल्ट लेकर आगे बढ़ी। ट्रेन थोड़ी दूर गई थी तभी अचानक कुछ युवकों ने पत्थर चला दिए। एकाएक हुई घटना में यात्री डर गए। टीटीई जीडी प्रसाद ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें