नीचे उतरकर उसने रेलवे ट्रैक से पत्थर उठाकर ट्रेन पर फेंकने शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले से कोच में बैठे यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। खिड़कियों के शीशे टूटने से कांच के टुकड़े यात्रियों को जा लगे। इस पत्थरबाजी से ट्रेन में सवार दीपक प्रजापति, अभिषेक वर्मा, रेहान और पांच वर्षीय बच्ची नायरा जख्मी हो गईं। जीआरपी फफूंद की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगीं
जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
कानपुर मेल में मंगलवार रात सीट पर बैठने से रोकने के विवाद में भड़के युवक ने ट्रेन से उतरने के बाद पथराव कर दिया था। इसमें बच्ची समेत चार लोग जख्मी हुए हैं। आरपीएफ के उपनिरीक्षक हिमांशु शर्मा की तहरीर पर जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। - अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल