फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं पर छतेनी में पत्थरबाजी, एक को भेजा जेल

Tue, 11 Feb 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के छतेनी गांव में हाईवे के किनारे छत्तेश्वरी मंदिर परिसर में रुके कुछ श्रद्धालुओं पर रविवार रात कुछ अराजकतत्वों ने पत्थर चला दिए। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चार को हिरासत में लिया है। एक आरोपी को जेल भेजकर तीन पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन




छतेनी निवासी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परषिद के जिला महामंत्री विवेक मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश के उदयपुर निवासी श्रद्धालु रविवार रात बस से महाकुंभ स्नान कर लौटे थे। रात में कानपुर-झांसी हाईवे किनारे स्थित छत्तेश्वरी देवी मंदिर परिसर में रुक गए। श्रद्धालु रात में भजन-कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों ने उनपर पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। जानकारी होते ही गांव के लोगों ने पहुंच कर विरोध किया।



सूचना पर विहिप जिलाध्यक्ष रवि अवस्थी, आरएसएस मलासा के खंड संपर्क प्रमुख राहुल मिश्रा, खंड कार्यवाह अरविंद आदि लोग जा पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर देवीपुर चौकी इंचार्ज आरके वर्मा, सीओ संजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस मौके से चार को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

इधर, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री विवेक मिश्रा ने अजीम अहमद समेत छह अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। देवीपुर चौकी इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अजीम अहमद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सुम्मा, जावेद और पुत्तन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पत्थरबाजी में किसी के चोट नहीं आई। सभी श्रद्धालु सकुशल चल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें