फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा जिला महामंत्री और मंत्री की कार पर पथराव, शीशे टूटे; हमलावरों ने गाड़ी रुकवाकर बोला हमला

Mon, 04 May 2026 08:47 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

इटावा में भाजपा जिला महामंत्री और मंत्री की कार पर पथराव किया गया है। गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। पूथन सकरौली गांव के पास रविवार रात 10 बजे यह घटना हुई। हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
भाजपा जिला महामंत्री और मंत्री की कार पर पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा के सिविल लाइंस थाना इलाके अंतर्गत पूथन सकरौली गांव के पास रविवार देर रात भाजपा के जिला महामंत्री और जिला मंत्री की कार पर छह लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ पथराव किया, जिससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाजपा के जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत और जिला मंत्री सुरेश राजपूत रात करीब 10 बजे एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि पूथन सकरौली गांव के पास स्वागत के बहाने कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रुकवाया। 

जैसे ही गाड़ी रुकी, वहां मौजूद करीब छह लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से कार में सवार नेता और उनके सहयोगी हतप्रभ रह गए। पथराव में कार के शीशे टूट गए, हालांकि गनीमत रही कि कार सवार नेताओं को गंभीर चोट नहीं आई। 
विज्ञापन

घटना के बाद भाजपा नेता किसी तरह वहां से जान बचाकर निकले और पुलिस को सूचना दी। हमले की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 

सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हमला किस रंजिश या कारण से किया गया, इसका पता लगाया जा रहा है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बोले...
घटना की जानकारी मिली है। कुछ लोगों ने गाड़ी पर पथराव किया है, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।-अरुण कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें