फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: हादसे में युवक की मौत के बाद पुलिस पर पथराव, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल

Thu, 14 Jan 2021 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर-आगरा हाईवे मलाजनी चौराहे के पास बुधवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


पथराव में दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए। लाठियां बरसाकर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जसवंतनगर के नगला बेनी साल निवासी 35 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र होशियार सिंह बुधवार शाम छह बजे बाइक से पैतृक गांव जा रहा था।

तभी कानपुर-आगरा हाईवे मलाजनी चौराहे पर कार ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। वह हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं कार हादसा ग्रस्त हो गई। कार सवार दंपति व एक बच्चा घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें सैफई पीजीआई भेजा गया। इधर, मुआवजे की मांग के लिए परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार रात करीब नौ बजे हाईवे पर जाम लगा दिया। आधे घंटे बाद पुलिस ने भीड़ को हाईवे से हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

हमले में जसवंतनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, काशिफ हनीफ, कस्बा प्रभारी राजेंद्र सिंह, सिपाही सलमान व नीरज चौहान घायल हो गए। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। दरोगा भानु प्रताप का एक पैर टूट गया।

कस्बा इंचार्ज के पीठ और सिर में चोट लगी है। इधर, भीड़ को उग्र होता देख पुलिस कर्मियों ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इसके बाद परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से कुछ ग्रामीणों को हिरासत में भी ले लिया है।

सूचना पर रात को उपजिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु व क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि पथराव में तीन दरोगा व दो सिपाही घायल हुए हैं। कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें