फर्रुखाबाद जिले में ग्राम पंचायत कतरौली पट्टी के गांव टडौआ में एचटी लाइन डालने को लेकर विवाद के बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घरों की छतों से महिलाओं की ओर से किए गए पथराव में टीम व पुलिस को संभलने का मौका नहीं मिला।
हमले में खुदागंज चौकी प्रभारी, एक सिपाही, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत छह लोग घायल हो गए। दोबारा फोर्स पहुंचने पर ग्रामीणों ने फिर पथराव किया। पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसडीओ ने पूर्व प्रधान समेत 39 नामजद और 20 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के टड़ौआ गांव में शनिवार को एसडीओ विनोद कुमार कनौजिया, जेई सुजीत कुमार गिरी के नेतृत्व में पांच पोलों पर एचटी लाइन डालने का काम शुरू कराया गया।
खुदागंज चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह व आधा दर्जन पुलिसकर्मी साथ में थे। तीन पोल में एचटी लाइन डालने का कार्य पूरा होने के बाद जब चौथे पोल पर लाइन डालने को चढ़े तो कुछ ग्रामीण विरोध करने लगे। तभी अचानक ग्रामीणों की भीड़ ने विद्युत व पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
मौके पर फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ा। जिसमें खुदागंज चौकी प्रभारी उदयवीर, सिपाही इंद्रपाल, आरसीएल कंपनी कर्मचारी धीरज व कौशल सहित छह लोग घायल हो गए। चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह ने हमले की सूचना थाने में दी।
प्रभारी थानाध्यक्ष संजय यादव थाना पुलिस व यूपी 112 पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने छतों से दोबारा ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। सड़कों से हमला कर रहे लोगों को पुलिस में खदेड़ दिया।
4 of 6
मौके पर भारी फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
करीब 20 मिनट बाद पुलिस ने काबू पाया। महिला पुलिसकर्मी ने हमले में शामिल तीन महिलाओं व एक अधेड़ को हिरासत में लेकर थाने लाई। पुलिस द्वारा भीड़ को खदेड़ने के बाद हमलावर घरों से पांच सौ मीटर दूर मक्के के खेत में छुप गए। हमला करने के आरोप में पकड़ी गई कुसुमलता उर्फ सोमवती, नीरजा व रामप्यारी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीओ विनोद कुमार कनौजिया ने पूर्व प्रधान समेत 39 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसडीओ ने बताया कि विवाद के बाद काम पूरा करा दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
बिजली लाइन डालने पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
अज्ञानता के कारण विरोध, 18 घंटे मिलेगी बिजली
उपखंड अधिकारी विनोद कुमार कनौजिया ने बताया कि गांव के लोग अज्ञानता के कारण एचटी लाइन खींचे जाने का विरोध कर रहे हैं। जबकि उन्हें समझाया गया कि नई लाइन केबल ग्रामीणों के लिए हैं। इससे उनके घरों में 18 घंटे बिजली मिलेगी। कमालगंज सब स्टेशन से कैंटाह गांव तक नई लाइन बनाने का काम चल रहा था। इस लाइन से तीस गांव जुड़े हैं। टडौआ से आगे सिंधौली सहित छह गांव हैं। केबल पांच पोल का काम शेष रह गया था। यह लाइन गांव के अंदर से निकली सड़क किनारे लगाए जा रहे थे।
एक माह पहले स्टे आदि लाने को कहा था
चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि एक माह पहले वह विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ गांव आए थे। उस समय कहा था कि नई लाइन यदि रुकवानी हो तो स्टे या अन्य लिखित आदेश ले आएं। समय निकल जाने के बाद आज काम शुरू कराया गया था। घटना के बाद लाइन का काम हुआ पूरा (कमालगंज) घटना के बाद शेष बचे 2 पोल पर भी एलटी लाइन डालने का कार्य पूरा हो गया। अवर अभियंता सुजीत गिरी ने बताया की 3-4 दिन में नई लाइन से 30 गांवों को बिजली मिलने लगेगी। ट्यूबवेल की लाइन अलग हो गई है। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाले लोगों में कुछ लोग चाहते हैं कि लाइन सड़क के दूसरी ओर डाली जाए।