दिबियापुर थाने पर खड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार वाहन
लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल से भाजपा का प्रचार-प्रसार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार वाहन पर रविवार को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के गांव पढ़ारा में कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। वैन में बैठे एक प्रचारक को पत्थर लग गया। सूचना पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता पहुंचे और वैन को थाने ले गए।
चालक ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के गांव खरकपुर में रविवार को भाजपा की वैन प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रही थी। तभी गांव के कुछ लोगों ने प्रचारक व चालक से वैन को गांव से ले जाने को कहा।