सोमवार को राजेंद्र के बड़े दामाद बेवर थाना क्षेत्र के करपिया निवासी राजवीर अपने गांव से बरात में बैंड लाए थे। देर रात बरात दरवाजे पर पहुंची तभी बैंड मालिक मुकेश ने थके होने की बात कह बैंड बंद कर दिए। इस पर ग्रामीणों ने बैंड बजाने को कहा तो बैंड मालिक मुकेश नहीं माना।
इसी बात से गुस्साए गांव वालों ने गाली-गलौज कर बैंड तोड़ दिया। विरोध करने पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चला दिए। इसमें मुकेश, राजवीर उनका बड़ा भाई सुखवीर व भतीजा पंकज घायल हो गया। सूचना पर यूपी-100 मौके पर पहुंची तब तक मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले भाग गए।
पुलिस घायलों को कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और शादी की रस्में पूरी कराई। सुबह ग्राम प्रधान विजय पाल दिवाकर आदि थाने पहुंचे और समझौते की जानकारी देकर पकड़े गए लोगों को छुड़वाया।