फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नई सड़क पर ज्योतिषाचार्य की गाड़ी पर लगा पत्थर, शीशा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नई सड़क पर रविवार शाम घर जा रहे ज्योतिषाचार्य की कार पर पत्थर लगने से शीशा टूट गया। उन्होंने विरोध करने का प्रयास किया तो कुछ युवक जुट गए। इस दौरान चंद्रेश्वर हाते से कुछ लोग उनकी मदद को निकल आए तो युवक भाग निकले। ज्योतिषाचार्य ने अज्ञात युवकों के खिलाफ बेकनगंज थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन


जूही निवासी ज्योतिषाचार्य अजय जौहरी का घर के पास और बिरहाना रोड में कार्यालय है। रविवार देर शाम वह भूसाटोली निवासी भरत गुप्ता के घर गए थे। परेड होते हुए वापस लौट रहे थे। सद्भावना चौकी से करीब 50 मीटर पहले किसी ने उनकी कार पर पत्थर मार दिया। इससे कार की चालक सीट के पीछे का शीशा टूट गया। वह कार से नीचे उतरे और विरोध किया तो 10-12 युवक आ गए और गालीगलौज करने लगे। शोर शराबा सुनकर चंद्रेश्वर हाते से कई लोग निकल आए। इस पर उनसे अभ्रदता कर रहे युवक भाग निकले। चौकी के पास खड़े पुलिसकर्मियों ने तीन युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। उधर, हंगामे की सूचना पर एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ सर्किल के फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने आसपास गश्त की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें