खेतों पर पड़ा एक गोल पत्थर देखकर सब हैरान हैं। बम की अफवाह पर पहुंची पुलिस ने इ गोले को देखा उनके भी होश उड़ गए। ये पत्थर रंग भी बदल रहा था। टुकड़े को जांच के लिए भेजा रहा है। मामला यूपी के महोबा जिले का है।
विज्ञापन
अंतरिक्ष से ये क्या गिरा, जिसे देखकर हैं सब हैरान
2 of 4
डेमो पिक
महोबा कोतवाली क्षेत्र के गांव रतौली के एक खेत में बम पड़ा होने की अफवाह से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। दहशत के मारे खेतों में काम कर रहे किसान खेतों से भाग गए। ग्रामीणों ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और यूपी 100 के पुलिस कर्मचारियों ने बमनुमा वस्तु को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
अंतरिक्ष से ये क्या गिरा, जिसे देखकर हैं सब हैरान
3 of 4
डेमो पिक
मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि रतौली में बम पड़े होने की सूचना मिली थी, लेकिन वो बम नहीं था। इसे कब्जे में ले लिया गया है।
ये गोला अंतरिक्ष से गिरा उल्कापिंड भी हो सकता है। लेकिन इसकी सच्चाई तो जांच के बाद ही पता चलेगी। हालांकि पुलिस ने इस जांच के लिए अपने पास सुरक्षित रख लिया है।