फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुआ ट्रक रहस्यमय तरीके से बरामद

Fri, 30 Jun 2017 11:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

 चालक ने 25 हजार रुपये गायब होना बताया
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र की सरिया फैक्ट्री से चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी किए ट्रक को पुलिस ने रहस्यमय तरीके से बरामद कर लिया है। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


औंग थाना क्षेत्र में चौडगरा स्थित फैक्ट्री में चालक राकेश कुमार ट्रक लेकर सरिया लोड करने गया था। वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक में सो गया। उसे बेहोश कर बदमाश ट्रक लेकर भाग निकले थे। पुलिस ने ट्रक मालिक राजकुमार सिंह निवासी शेरपुर, रनिया, कानपुर की तहरीर पर चालक के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की थी।

एसओ अनूप सिंह ने एक टीम कानपुर ट्रक की तलाश में भेजी। कोयला नगर कबाड़ी मार्केट के पास ट्रक खड़ा मिला। ट्रक को काटकर बेचने की कोशिश चल रही थी। एसओ का कहना है कि चालक और मालिक दोनों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। रिपोर्ट लिखाने के कुछ घंटे बाद मालिक ने ही ट्रक का सुराग लगाया था। उनकी निशानदेही पर ट्रक बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें