बसरेहर। थाना चौबिया क्षेत्र के वीना गांव में घर में चोरी की सूचना पिता ने पुलिस का दी थी। रक्षाबंधन पर्व पर पुत्र जब ससुराल से लौटकर आया तो छानबीन करने पर पता चला कि घर का कोई भी सामान गायब नहीं हुआ था। गोविंद जाटव का बेटा अमित कुमार शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल छिबरामऊ गया हुआ था। इस दौरान घर पर पीछे का दरवाजा खुला मिला और परिजनों को एक युवक के भागने की बात का संदेह हुआ। रात को ससुराल से लौटने के बाद अमित ने अलमारी का खोलकर देखा तो सभी जेवरात व नगदी सुरक्षित मिले। प्रभारी निरीक्षक चौबिया महेंद्र सिंह ने बताया कि सारा सामान मिल गया है।