इटावा। जिला औषधि निरीक्षक निरीक्षक की ओर से शहर के अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पतालों में बिना पंजीकृत मेडिकल स्टोरों की जांच की, दो मेडिकल स्टोर पर विभाग ने कार्रवाई की। 12 दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए।
शहर के लाइनपार क्षेत्र के तुलसी अड्डा में संचालित एक अस्पताल में तहसीलदार सदर राजकुमार व जिला औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा एवं जिला औषधि निरीक्षक औरैया ज्योत्सना आनंद ने छापा मारा। अस्पताल भूतल व प्रथम तल पर संचालित मिला। अस्पताल में तृतीय में तृतीय तल पर एक कमरे में दवाओं का भंडारण मिला। इनमें 10 दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजकर कमरे को सील कर दिया गया। इन दवाओं की कीमत तीन लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। इसी प्रकार तुलसी अड्डा में संचालित एक अस्पताल में संचालक अनुपस्थित मिले। इस दौरान डॉक्टर कक्ष में दवाएं मिलीं, यहां से दो दवाओं के नमूने लिए गए। औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)