फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगम की बोलती बंद: सवाल पर अचकचाई निखत! अफसर ने पूछा- कहां से आता है मुख्तार-अब्बास के पास चुनाव में पैसा

Tue, 21 Feb 2023 01:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जेल में नियमों के विपरीत पति विधायक अब्बास अंसारी से मिलने के आरोप में पुलिस रिमांड पर चल रहीं निखत बानो को वापस चित्रकूट जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले पूछताछ के दौरान निखत व नियाज ने जेल अधिकारियों को महंगे गिफ्ट देने की बात मानी है।
विज्ञापन
निखत अंसारी, अब्बास अंसारी और मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिला जेल में नियमों के विपरीत विधायक पति से मिलने के दौरान पकड़ी गई निखत बानो इस सवाल पर अचकचा गई कि उसके ससुर डॉन मुख्तार अंसारी व पति अब्बास अंसारी के जेल में रहते चुनाव लडने के दौरान फंडिंग कहां से होती है।

विज्ञापन

विदेशी मुद्रा की बरामदगी व विदेशी नंबरों पर कॉल को लेकर जांच टीम को गुमराह किया। एसआईटी व एसटीएफ की टीम ने निखत व नियाज के जवाबों को मिलाकर जब नये सवाल किए तो दोनों की बोलती बंद रही। पुलिस रिमांड के दौरान जांच टीम ने रविवार की देर रात तक निखत व नियाज से पूछताछ की।
एसटीएफ ने पूछा कि जेल में रहकर चुनाव लड़ने के दौरान मुख्तार अंसारी व अब्बास अंसारी को कहां से रुपया आता है। चुनाव में खर्च होने वाला रुपया कौन देता है। इनका विदेशों से क्या संपर्क है। बताया गया कि इन सवालों पर दोनों चकरा गए। काफी देरतक कुछ बोल नहीं पाए।

विज्ञापन

निखत ने टालमटोल कर कहा कि उसे नहीं मालूम, लेकिन नियाज ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। विदेशी मुद्रा व विदेशी नंबरों पर कॉल करने को लेकर फिर सवाल हुए तो निखत ने कोई जवाब नहीं दिया। जांच टीम ने फोन कॉल व डीवीआर से मिले लोगों के नामों की सूची उनके सामने रखी गई।

तब ज्यादातर नामों पर दोनों ने कहा कि वह नहीं जानते। जब कहा गया कि इन नंबरों पर जेल से अब्बास अंसारी ने बात की है, तब दोनों चुप हो गए। सोमवार की सुबह एसटीएफ व एसआईटी टीम ने फिर से निखत से चुनाव की फंडिंग करने वालों के नाम पूछे।

अब्बास- निखत प्रकरण में ज्यादातर सपा का कनेक्शन सामने आया
जिला जेल से सेटिंग से लेकर शहर व आस पास के इलाकों में जेल में बंद अब्बास अंसारी व उसकी पत्नी निखत मामले में सहयोगियों में सपा का कनेक्शन सामने आया है। सपा के जिला महासचिव फराज खान को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने रविवार को उसके घर में छापा भी डाला।

उसके पिता व भाई को पूछताछ के लिए पकड़कर लाई। बताया गया है कि कि रिमांड के दौरान निखत व नियाज ने जिन और मददगारों के नाम बताए हैं उसमें कई सपा के स्थानीय व बांदा के आसपास के नेता हैं। अब जांच टीम इन नेताओं की सूची बनाकर उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही है।

सपा नेता सरेंडर की फिराक में
निखत बानो व नियाज की जिले में मदद के नाम पर सामने आए सपा महासचिव फराज खान पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए अब सरेंडर की फिराक में है। सोमवार को कोतवाली से लेकर कचहरी तक में यह चर्चा रही कि सपा नेता सरेंडर करने वाला है। ऐसे में पुलिस टीम सतर्क रही।
विज्ञापन

नियाज ने किया सहयोग, निखत करती रही टालमटोल
एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जांच में शामिल सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर की रिपोर्ट आ गई है। इसका मिलान कर दोनों के बयान भी लिए गए। इनके बयान व फुटेज की रिपोर्ट में काफी अंतर है। दाउद से संबधों पर तो कुछ नहीं मिला है। इसी रिपोर्ट के आधार पर कई जगह छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें